फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   33 thousand people will get Corona vaccine

33 हजार लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
33 thousand people will get Corona vaccine
बलरामपुर। 11 अप्रैल से शुरू हो रहे टीका महोत्सव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। चार दिनों तक चलने वाले टीका महोत्सव में 33 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारियां की गई है। टीका महोत्सव के लिए जिले को वैक्सीन की 25 हजार डोज उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाने और टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए 11 से 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। टीका महोत्सव के पहले दिन 11 अप्रैल को जिले में छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

12, 13 व 14 अप्रैल को 9-9 हजार लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया है। टीकाकरण के लिए पहले दिन सभी जिला चिकित्सालय, सीएचसी व पीएचसी सहित करीब 75 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं 12, 13 व 14 अप्रैल को 110 टीकाकरण सत्र आयोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ ने 45 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी व्यक्तियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed