फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   33 students underwent counselling to become teachers

Balrampur News: शिक्षक बनने के लिए 33 ने कराई काउंसिलिंग

Wed, 07 Jan 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
33 students underwent counselling to become teachers
बलरामपुर। जिले के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भर्ती के लिए सात जनवरी से काउंसिलिंग शुरू हो गई है। पहले दिन बुधवार को विकास भवन सभागार में कक्षा छह से आठ तक के लिए पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों एवं लेखाकार के 66 पदों के सापेक्ष मात्र 33 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग कराने पहुंचे। तीन काउंटरों पर अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, कला आदि विषयों के पूर्णकालिक एवं अशंकालिक शिक्षकों सहित लेखाकार के 66 पदों पर भर्ती होनी है। पहले दिन की काउंसिलिंग में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिए तीन काउंटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी नगर रामकुमार एवं जिला समन्वयक एमआइएस अंकुर मिश्र ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया।
विज्ञापन


दूसरे काउंटर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी, बीईओ देहात अशोक कुमार व जिला समन्वयक प्रशिक्षक मोहित देव त्रिपाठी ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की। तीसरे काउंटर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला, बीईओ गैंसड़ी शमशेर सिंह राणा व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा निरंकार पांडेय ने अभिलेखाें का सत्यापन किया। सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच 33 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन





आठ व नौ जनवरी को भी होगी काउंसिलिंग
बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि उच्चीकृत केजीबीवी में शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए 721 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आठ व नौ जनवरी को इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए, इसके लिए काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। जो अभ्यर्थी गुरुवार को काउंसलिंग नहीं करा पाए हैं, वह नौ जनवरी को शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed