{"_id":"5da4ac6a8ebc3e01702d2323","slug":"32-blo-summoned-reply-on-negligence-balrampur-news-lko486872548","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 32 बीएलओ से किया जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 32 बीएलओ से किया जवाब तलब
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने सदर तहसील के 32 बीएलओ से जवाब तलब किया है। तीन दिन में संतोषजनक रिपोर्ट न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। सदर तहसील के एसडीएम को बीएलओ के कार्यो की समीक्षा कर 18 अक्तूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
डीएम ने बताया कि जिले के सभी 1846 बीएलओ को डोर-टू-डोर जाकर चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची का सत्यापन कराने का जिम्मेदारी दी गई है। जिले के कई स्थानों से लगातार यह शिकायत आ रही है कि उनके क्षेत्र में बीएलओ को कोई अता-पता नहीं है। इसी आधार पर जांच कराई गई तो सदर तहसील के 32 बीएलओ घोर लापरवाही बरतने की श्रेणी में पाए गए। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव को डीएम ने यह निर्देश दिया है कि अपने तहसील में मतदाता पुनरीक्षण एवं सत्यापन कार्य की समीक्षा करके 18 अक्तूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध करा दें या संबंधित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ के खिलाफ लापरवाही पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में केस भी दर्ज कराया जाएगा।