फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   31,824 students took the exam, 1,600 were absent

Balrampur News: 31,824 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 1600 अनुपस्थित

Wed, 25 Feb 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
31,824 students took the exam, 1,600 were absent
बलरामपुर में परीक्षा​र्थियों की तलाशी लेती ​शिक्षक।-संवाद
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में पंजीकृत 33,424 विद्यार्थियों में से 31,824 परीक्षा में शामिल हुए, 1600 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुछ विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया तो वहीं कुछ छात्रों ने आसानी से प्रश्नों को हल करने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 20,836 विद्यार्थियों में से 19,781 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 1,055 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। नगर के एक परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र राहुल कुमार ने बताया कि प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। नियमित अध्ययन करने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। छात्रा अंजली वर्मा ने कहा कि कुछ प्रश्नों को लिखने में समय लगा, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। रसायन विज्ञान में पंजीकृत 9,953 विद्यार्थियों में से 9,544 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 409 छात्र अनुपस्थित रहे। समाजशास्त्र विषय में पंजीकृत 2,635 विद्यार्थियों में से 2,499 ने परीक्षा दी और 136 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। रसायन विज्ञान की परीक्षा को लेकर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। विद्यार्थी शिवम सिंह ने बताया कि ऑर्गेनिक केमेस्ट्री के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। वहीं समाजशास्त्र की परीक्षा देकर निकली छात्रा प्रीति यादव ने कहा कि प्रश्न सरल और पाठ्यक्रम के अनुसार थे। उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बुधवार को मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज, पन्नालाल सरावगी इंटर काॅलेज, ऋतुराज इंटर कॉलेज एवं रामफल इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed