फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सडक़ निर्माण ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सडक़ निर्माण ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Apr 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सडक़ निर्माण ठप होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सड़क निर्माण ठप होने से ग्रामीणों में रोष, प्रदर्शन
विज्ञापन


बलरामपुर। सड़क निर्माण ठप हो जाने से ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। तीन माह पहले निर्माण कार्य शुरू कराकर कार्यदायी संस्था फरार हो गई।

नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। डीएम को पत्र भेजकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण तौफीक अहमद, आलमगीर, शफीकुद्दीन, रजीउद्दीन, भोला, अशफाक व मो. इबरार आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि तीन माह पहले पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से रेहरा बाजार ब्लॉक के मुबारकपुर-पिपरा ग्रंट मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था ने सड़क तोड़कर गिट्टी गिरा दी। सड़क पर पड़े बड़े-बड़े नुकीले पत्थरों से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर कई बार नुकीले पत्थरों से गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

सड़क से ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय तक पिपरा ग्रंट, मुबारकपुर, नथईपुर, भैसाही, बैरिया, सुर्जनपुर, विजयपुर, सहजौरा, रसूलीडीह व बशीरडीह सहित कई गांवों के करीब दो हजार लोग रोजाना आवागमन करते हैं।

प्रदर्शन के बाद क्षेत्रवासियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा। क्षेत्रवासियों ने डीएम से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण पूरा करा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए।


शिकायत को संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय जेई को निर्देश दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराकर जेई से रिपोर्ट भी तलब की गई है। जेई की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- हेमराज सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed