{"_id":"5c435b52bdec22121f02f973","slug":"31547918162-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ के औचक निरीक्षण में गायब तीन शिक्षकों से जबाब तलब-संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ के औचक निरीक्षण में गायब तीन शिक्षकों से जबाब तलब-संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगरोगन के दौरान मिले कोबरा के अंडे, छात्रों में हड़कंप
बलरामपुर। बीईओ के औचक निरीक्षण में बिना सूचना के दो स्कूल से नदारद तीन शिक्षकों से जबाब तलब किया गया है। स्कूल सौंदर्यीकरण के दौरान कोबरा सांप के अंडे मिलने पर विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया।
बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरहनिया के सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। इसी दौरान स्कूल में कोबरा सांप के अंडे मिलने से छात्र डर गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों तथा प्रधान प्रतिनिधि मनोज मिश्रा ने अंडे को कोबरा सांप के होने की पुष्टि की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीईओ ने विद्यार्थियों के पंजीकरण व शिक्षण कार्य की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में 190 के सापेक्ष 100 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में 110 के सापेक्ष 51 विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्राथमिक में चार के सापेक्ष एक शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक में तीन के सापेक्ष मात्र एक शिक्षक उपस्थित पाए गए।
दोनों स्कूलों के तीन शिक्षकों से बिना सूचना के गायब रहने के आरोप में जबाब तलब किया गया है। अंडे दिखाई पड़ने पर मौके पर काम कर रहा मजदूर विनोद कुमार बेहोश हो गया।
स्कूल में लकड़ी पर खाना पकाया जा रहा था। हेडमास्टरों को निर्देश दिया कि बेहतर ढंग से रंगाई-पुताई आदि कार्य पूरा कराकर फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।