फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पिंजड़े के पास बंधे कुते को तेंदुए ने बनाया निवाला

पिंजड़े के पास बंधे कुते को तेंदुए ने बनाया निवाला

Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिंजड़े के पास बंधे कुते को तेंदुए ने बनाया निवाला

विज्ञापन
पिंजड़े के पास बंधे कुत्ते को तेंदुए ने बनाया निवाला

बलरामपुर। रिहाइशी इलाके में आम के बाग में कई बार तेंदुए के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। भांभर रेंज की तरफ से गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा भी तेंदुए को कैद नहीं कर सका।

पिजड़े के पास बंधे कुत्ते को तेंदुए निवाला बना कर चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों व कर्मियों पर तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना गौरा चौराहा के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के मजरा धोबहा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को बताया कि कई दिनों से रिहाइशी इलाके में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। गांव के थोड़े ही दूर पर स्थित पिंटू सिंह के बाग में कई दिनों से तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोबहा गांव में 29 मई को भांभर रेंज के कर्मचारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। पिंजड़े के पास तेंदुए को फंसाने के लिए कुत्ता बांधा गया था।

तेंदुआ कुत्ते को अपना निवाला बना लिया और वन विभाग के कर्मचारी हाथ मलते रह गए। लोगों ने डीएम से मांग की है कि तेंदुए को पिंजड़े में कैद कराकर रिहाइशी इलाके से कैद कराकर जंगल की तरफ पहुंचाया जाए।

तेंदुए की बार-बार धमक से परेशान ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के पदचिह्न गांव के आसपास बने हुए है। लोगों को कहना है कि शाम होते ही सभी लोग घरों में कैद हो जाते है।


इस संबंध में डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि टीम को तेंदुए पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही तेंदुआ पिंजड़े में कैद होगा। डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि सतर्कता बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed