फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान 170 लोगों को किया गया सम्मानित

पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान 170 लोगों को किया गया सम्मानित

Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान 170 लोगों को किया गया सम्मानित
पिछड़ा वर्ग के 170 प्रतिभावान सम्मानित
विज्ञापन

-भाजपा पिछड़ा वर्ग ने आयोजित किया सम्मान समारोह
बलरामपुर। प्रतिभा किसी जाति-धर्म व संसाधन का मोहताज नहीं होती। प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करके ही उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग ने प्रतिभावान लोगों को सम्मानित करउन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।

यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री-गन्ना विकास व चीनी मिले राज्य मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को नगर के यूपीटी होटल में भाजपा पिछड़ा वर्ग द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पिछड़ा वर्ग से संबंधित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभावान 170 लोगों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में मौजूद कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक साकेंद्र वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा आदि ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। संगठन एवं सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को भाजपा ने उचित भागीदारी देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। समारोह के संयोजक राम पियारे कश्यप ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष कुसुम चौहान, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, नगर अध्यक्ष बृजेद्र तिवारी, परमजीत सिंह, सौरभ रतन पांडेय, वरुण सिंह मोनू व आकाश पांडेय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed