फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.60 लाख गन्ना किसानों के अकाउंट आधार से होंगे लिंकअप

1.60 लाख गन्ना किसानों के अकाउंट आधार से होंगे लिंकअप

Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
1.60 लाख गन्ना किसानों के अकाउंट आधार से होंगे लिंकअप
1.60 लाख किसानों के खाते आधार से होंगे लिंकअप
विज्ञापन

- बिना आधार लिंकअप के गन्ना किसानों को भुगतान में दिक्कत
- गन्ना समितियों व चीनी मिलों की 137 गठित टीमें सर्वे के प्रदर्शन में जुटीं
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। जिले के एक लाख 60 हजार गन्ना किसानों के बैंक खातों को आधार नंबर से लिंकअप कराने की कवायद शुरु हो गई है। बिना आधार लिंकअप के किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा है। प्रथम चरण में गन्ना सर्वे प्रदर्शन के दौरान किसानों से आधार नंबर उपलब्ध कराने की अपील की जा रही है। गन्ना समितियों व चीनी मिलों की 137 गठित टीमें सर्वे के प्रदर्शन में गांव-गांव जुटी हुई हैं।

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2017-18 में जिले की चार चीनी मिलों से जुड़े डेढ़ लाख किसानों ने 87 हजार 107 हेक्टअर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। बलरामपुर चीनी मिल के 689 गांवों में 40,621 हेक्टअर में 80 हजार किसानों के प्लाटों का 70 टीमें, शुगर कंपनी तुलसीपुुर के 627 गांवों में 25,604 हेक्टअर में 40 हजार किसानों के प्लाटों का 37 टीमें, बजाज चीनी मिल इटईमैदा के 285 गांवों में 14,542 हेक्टअर में 30 हजार किसानों के प्लाटों का 22 टीमें तथा मनकापुर चीनी मिल के 84 गांवों में छह हजार 540 हेक्टअर में 10 हजार किसानों के प्लाटों का छह टीमें गन्ना सर्वे के प्रदर्शन में जुटी हुई हैं। सर्वे प्रदर्शन के दौरान सभी किसानों को बैंक अकाउंट, आधार नंबर व मोबाइल नंबर आदि अभिलेख भी टीमों को उपलब्ध कराना होगा। शासन स्तर से किसानों के बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। प्रथम चरण का सर्वे प्रदर्शन 31 जुलाई तक जारी रहेगा। किसानों को पेराई सत्र के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रथम चरण में प्राप्त होने वाली रिपोर्ट की पड़ताल करने के बाद एक अगस्त से दूसरे चरण का सर्वे प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि सर्वे प्रदर्शन के दौरान किसानों को गन्ने की खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों को बताकर जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed