फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3.15 lakh people practiced yoga with enthusiasm at 2100 places

Balrampur News: 2100 जगहों पर 3.15 लाख लोगों ने उत्साह के साथ की योग साधना

Fri, 21 Jun 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
3.15 lakh people practiced yoga with enthusiasm at 2100 places
बलरामपुर। जिले में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को 2100 जगहों पर 3.15 लाख लोगों ने उत्साह के साथ योग साधना की। प्रमुख कार्यक्रम स्पोटर्स स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर एवं डीएम अरविंद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र व महिलाओं ने योग किया।
विज्ञापन

जिलेभर में योग की धूम रही। तुलसीपार्क में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर चीनी मिल परिसर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व उतरौला में विधायक राम प्रताप वर्मा ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। आरोग्य भारती और विद्या भारत के संयुक्त तत्वाधान में रमना पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र व जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्रा ने लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। श्रीदत्तगंज में शांभवी फाउंडेशन की सचिव आद्या सिंह, डॉ. कौशल्या गुप्ता, मंगल बाबू व मीना सिंह आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

पायनियर पब्लिक स्कूल, वात्सल्य पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल तुलसीपुर, एनसीसी की तरफ से एमएलके पीजी कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज व राम अवध इंटर कॉलेज रेडवलिया में बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। जिला कारागार में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। बजाज चीनी मिल में योग प्रशिक्षक हरिओम गुप्ता ने लोगों को योगाभ्यास कराया। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ और डायट प्रवक्ता पवन वर्मा के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिले के सभी कोतवाली, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, ब्लॉक व स्कूलों में करीब 21 सौ स्थानों पर लगभग सवा तीन लाख लोगों के योग करने का दावा जिला प्रशासन के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed