फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   311 students dropped out of the Madrasa board exam

Balrampur News: 311 विद्यार्थियों ने छोड़ी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Fri, 13 Feb 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
311 students dropped out of the Madrasa board exam
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा शुक्रवार को नौ केंद्रों पर कराई गई। हिंदी विषय की परीक्षा में 1864 विद्यार्थियों में से 1553 उपस्थित रहे, जबकि 311 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्या ने बताया कि मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान में 157 में से 146 उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे। ईशावास्यम एजुकेशनल इको इंटर कॉलेज तुलसीपुर में 310 में से 281 उपस्थित व 29 अनुपस्थित रहे। मझौली कन्या इंटर कॉलेज गैसड़ी में 146 में से 116 विद्यार्थी उपस्थित और 30 अनुपस्थित रहे। मदरसा फजले रहमानिया पचपेड़वा में 281 में से 226 उपस्थित व 55 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी तरह मेवालाल वर्मा इंटर कॉलेज उतरौला में 333 में से 280 उपस्थित और 53 अनुपस्थित रहे। मदरसा जामिया मोइनिया निस्वां कॉलेज में 172 में से 162 उपस्थित व 10 अनुपस्थित रहे। मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी इलाही नगर में 186 में से 139 उपस्थित और 47 अनुपस्थित रहे। मदरसा अबरारुल उलूम कचला गैड़ास बुजुर्ग में 175 विद्यार्थियों में से 131 उपस्थित व 44 अनुपस्थित रहे। एमपीएस इंटर कॉलेज अलीगंज बौडिहार में 104 में से 72 उपस्थित और 32 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed