फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   31 thousand MNREGA workers got employment in the village

31 हजार मनरेगा श्रमिकों को गांव में मिला रोजगार

Sat, 09 May 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
31 thousand MNREGA workers got employment in the village
बलरामपुर। जिले में 30,977 मनरेगा श्रमिकों को कोविड-19 के चलते लॉकडाउन में घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। जिले की 629 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य शुरू हो चुका है। बाकी बची 172 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य शुरू कराने की चुनौती है।
विज्ञापन

जिले की 801 ग्राम पंचायतों में 1.21 लाख मनरेगा श्रमिकों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए विकास भवन स्थित डीसी मनरेगा कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित कराया गया है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय ने बताया कि मनरेगा की डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट में शनिवार को जिले में 801 की तुलना में 629 ग्राम पंचायतों के 30,977 श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते बाहर से आने वाले अधिक से अधिक श्रमिकों को गांव में ही रोजगार दिलाने के लिए कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। जिले में 1.21 लाख से अधिक श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed