फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   31 crore will be spent on flood projects

बाढ़ परियोजनाओं के निर्माण पर खर्च होंगे 31 करोड़

Tue, 09 Feb 2021 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
31 crore will be spent on flood projects
बलरामपुर में बाढ़ के कारण कट रहे खेत। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के लोगों को राप्ती की विभीषिका से बचाने के लिए 31 करोड़ की सात परियोजनाओं का निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराया जाएगा। जल शक्ति मिशन के अंतर्गत शासन ने बाढ़ खंड को परियोजनाओं का निर्माण शुरू कराने के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। सीएम ने इन सात परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम चरण का बजट भी उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन

सदर व उतरौला तहसील के कई गांवों को बाढ़ व कटान से बचाने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 30 करोड़ 68 लाख 81 हजार रुपये से सात परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीते तीन फरवरी को सीएम ने सभी सात परियोजनाओं का जल शक्ति मिशन के तहत वर्चुअल शिलान्यास किया है। सीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को मानक व गुणवत्ता के साथ समय से परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायत परसौना में राजकीय अस्पताल व मंदिर की सुरक्षा पर तीन करोड़ 28 लाख छह हजार रुपये, ग्राम गोनकोट की आबादी की सुरक्षा पर एक करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपये, ग्राम ढोढ़री में कटान से सुरक्षा के लिए कटान निरोधक निर्माण कार्य पर तीन करोड़ 38 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
करमहना भोजपुर तटबंध के 8.1 से 8.4 किलोमीटर पर ग्राम नौबस्ता के पास क्षतिग्रस्त स्पर के निर्माण पर दो करोड़ 39 लाख छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। भोजपुर शाहपुर तटबंध के 2.45 से 3.17 किलोमीटर के मध्य ग्राम नयनसुखवा के निकट कटान निरोधक कार्य की परियोजना पर छह करोड़ 59 लाख 80 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
चार करोड़ 45 लाख 39 हजार रुपये की लागत से राप्ती के बाएं किनारे भोजपुर शाहपुर तटबंध के 0.4 से 0.78 किलोमीटर के मध्य ग्राम महरी के निकट कटान निरोधक का निर्माण कराया जाएगा।

राप्ती के बाएं तट पर नौबस्ता-रजवापुर की बाढ़ से सुरक्षा के लिए ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन के निर्माण पर आठ करोड़ 70 लाख 47 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सदर व उतरौला तहसील के कई गांवों से बाढ़ व कटान का खतरा टल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed