फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   30 teams will do dry run on 450 people today

30 टीमें 450 लोगों पर आज करेंगी ड्राई रन

Sun, 10 Jan 2021 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
30 teams will do dry run on 450 people today
बलरामपुर। जिले के 12 अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण का दूसरा ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) 11 जनवरी को होगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 30 टीमें 450 लोगों को प्रतीकात्मक टीका लगाएंगी। ड्राई रन की सफलता के लिए अस्पतालों पर इस बार तीन नोडल अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए शीघ्र ही टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इस दौरान कोई गलती न हो इसके लिए जिले में वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। पहला ड्राई रन पांच जनवरी को हो चुका है। शासन के निर्देश पर टीकाकरण का दूसरा ड्राई रन 11 जनवरी को जिले के 12 अस्पतालों में किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के संयुक्त जिला चिकित्सालय, मेमोरियल चिकित्सालय व जिला महिला अस्पताल में ड्राई रन का नेतृत्व संबंधित सीएमएस करेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी तुलसीपुर में डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार, सीएचसी उतरौला में डिप्टी सीएमओ डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी व सीएचसी श्रीदत्तगंज में एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, सीएचसी शिवपुरा में एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, सीएचसी रेहरा बाजार में जिला परामर्शदाता क्वालिटी इश्योरेंस डॉ. अनामिका सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी गेड़ास बुजुर्ग में जिला परामर्शदाता आयुष्मान योजना डॉ. आलोक कुुमार चौधरी, पीएचसी बलरामपुर में एपीडेमोलोजिस्ट डॉ. श्याम जी श्रीवास्तव, सीएचसी गैसड़ी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी तथा सीएचसी पचपेड़वा में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को ड्राई रन के लिए स्वास्थ्य विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त सभी अस्पतालों में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के भी नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। चयनित अस्पतालों में टीकाकरण के लिए तीन कक्ष बनाए गए हैं। टीकाकरण के चिह्नित लाभार्थियों को पहले वेटिंग रूम में रखा जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन व अभिलेखों की जांच के बाद उन्हें टीकाकरण रूम में ले जाया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद उन्हें निगरानी रूम में रखकर देखरेख की जाएगी। कोई समस्या न होने पर उन्हें घर भेजा जाएगा। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि ड्राई रन के लिए सभी चयनित अस्पतालों में कुल 30 टीमें लगाई गई हैं।
प्रत्येक टीम को 15-15 लोगों पर कोरोना वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास करना होगा। पूर्वाभ्यास के दौरान टीका लगाने के अतिरिक्त सभी प्रक्रियाएं दोहराई जाएंगी। पूर्वाभ्यास का सर्वेक्षण करने के लिए जनपद स्तर पर नामित अधिकारी लगातार टीकाकरण पर नजर रखेंगे। पूर्वाभ्यास होने के बाद पूरा विवरण कोविड पोर्टल के टेस्ट लिंक पर अपलोड किया जाएगा।

पहले चरण में 7353 लोगों को लगेगा टीका
कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में 7353 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए सूची तैयार कर ली गई है। पहले चरण में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर, चिकित्साकर्मी, आशा बहू, व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed