फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   30.58 crore gift to 2.78 lakh students

2.78 लाख विद्यार्थियों को 30.58 करोड़ की सौगात

Sun, 07 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
30.58 crore gift to 2.78 lakh students
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 2.78 लाख विद्यार्थियों को 30.58 करोड़ रुपये की सौगात शीघ्र ही मिलने वाली है। जिले के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का आधार व बैंक खाता नंबर सहित ब्यौरा प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करा दिया गया है।
विज्ञापन

डाटा फीड कराने वाले सभी अभिभावकों के बैंक खातों में शासन से 1100-1100 रुपये की धनराशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस धनराशि से अभिभावक स्वयं अपने पाल्य के लिए ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर व बैग की खरीदारी करेंगे। ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूते-मोजे की खरीदारी में बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2021-22 में ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूते-मोजे खरीदने की धनराशि विद्यार्थियों के माता/पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 1161 प्राथमिक के एक लाख 40 हजार 961, 260 उच्च प्राथमिक के 23567, 390 कंपोजिट स्कूलों 92177 व बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त 12, चार राजकीय, 19 वित्त पोषित व 25 मदरसों के 21 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता- मोजा खरीदने के लिए धनराशि भेजने के लिए प्रेरणा प्रोर्टल पर ब्यौरा फीड कराया जा चुका है।
प्रति छात्र की दर से ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता-मोजा खरीदने के लिए अभिभावकों के बैंक खाते में करीब 1100-1100 रुपये की धनराशि दी जाएगी। शासन स्तर से बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूते-मोजे की खरीदारी अभिभावकों से कराने का निर्णय लिया गया है।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि सभी अभिभावक से अपील की गई है कि बैंकों में जाकर अपना खाता भी संचालित करा लें जिससे डीबीटी के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जा सके।

शासन स्तर से मिलने वाली इस धनराशि से सभी अभिभावक खुले बाजार में अपने पाल्य के लिए ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता मोजा की खरीदारी स्वयं कर सकेंगे। जिले के 1871 स्कूलों में पढ़ने वाले 2.78 विद्यार्थियों के अभिभावकों को 30 करोड़ 58 लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में शासन से सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed