फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   3.25 billion to 22 lakh people will have their dreams come true

3.25 अरब से 22 लाख लोगों के सपने होंगे साकार

Sat, 15 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
3.25 billion to 22 lakh people will have their dreams come true
बलरामपुर। जिले के 22 लाख लोगों के सपनों को साकार करने के लिए 3.25 अरब रुपये बजट खर्च करने का मसौदा तैयार किया गया है। आकांक्षात्मक जिले के विकास योजनाओं को उड़ान के पंख लगाने की कवायद शुरु की गई है। नए वित्तीय वर्ष में जिले के विकास कार्यों पर धनराशि खर्च की जाएगी। जिले के सभी 50 विभागों से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। बजट मंजूर होने के बाद आकांक्षात्मक जनपद के विकास योजनाओं पर धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जिला योजना वर्ष 2020-21 में आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर के 22 लाख लोगों को लाभ दिलाने के लिए विकास योजनाओं के 3.25 अरब रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला योजना समिति के संयुक्त सचिव/डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि जिले के सभी विभागों से प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। शासन को कृषि विभाग का 36 लाख, गन्ना विभाग का 7 86.31 लाख, लघु सीमांत किसानों का दो करोड़, पशुपालन का 98.45 लाख, दुग्ध विकास का 94.06 लाख, सहकारिता का 348.22 लाख, वन विभाग का 613.54 लाख, ग्राम्य विकास का 1460.00 लाख, मनरेगा का 12209.00 लाख, पंचायती राज का छह करोड़, निजी लघु सिंचाई का 15.30 लाख, राजकीय लघु सिंचाई का 639.12 लाख, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत का 7.10 लाख, खादी ग्रामोद्योग का 10 लाख का प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क व पुल का पांच करोड़, पर्यावरण का पांच लाख, पर्यटन का 203.00 लाख, प्राथमिक शिक्षा का 2224.00 लाख, माध्यमिक शिक्षा का 445.00 लाख, प्राविधिक शिक्षा का 93.21 लाख, प्रादेशिक विकास दल का 13.50 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा का तीन करोड़, अस्पतालों/औषधालयों में विशिष्ट सुविधा का 70 लाख, परिवार कल्याण का 150 लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा का 17.94 लाख, आयुर्वेद व यूनानी का 97.94-97.94 लाख, ग्रामीण स्वच्छता का 2469.60 लाख, पूल्ड आवास का एक करोड़, ग्रामीण आवास का 1334.40 लाख, नगर विकास का 1633.95 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण का 656.41 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण का 120 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण का 85 लाख, समाज कल्याण सामान्य जाति का 714.72 लाख, जनजाति वजीफा का 39.66 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण का 1195.00 लाख, समाज कल्याण का 2074.03 लाख, दिव्यांगजन सशक्तीकरण का 130 लाख और महिला कल्याण का 588.60 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 में आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर के विकास योजनाओं पर धनराशि खर्च की जाएगी। जिला योजना समिति के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के लिए आकांक्षात्मक जनपद का बेहतर सुधार होगा। जिले के लोगों के मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।

प्रभारी मंत्री की सहमति पर भेजा गया प्रस्ताव
बलरामपुर जिले के प्रभारी मंत्री/होमगार्डस, सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा व प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान ने जिला योजना समिति की तरफ से वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभागों की तरफ से तैयार किए गए सभी प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की है। जिले के प्रभारी मंत्री की सहमति पर शासन को अगले वित्तीय वर्ष के लिए तैयार किए गए विभागों के प्रस्तावों को शासन को भेजा गया है। बजट मंजूर होने के बाद शासन से प्राप्त धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। -अमनदीप डुली, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed