{"_id":"605cc1fe8ebc3e8d3b47ecb0","slug":"290-daughters-will-get-married-today-balrampur-news-lko5713920171","type":"story","status":"publish","title_hn":"290 बेटियों की आज होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
290 बेटियों की आज होगी शादी
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 मार्च को जिले में 290 गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शादी समारोह आयोजित कराने के लिए स्थल का निर्धारण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धारित स्थलों पर गरीब परिवार की बेटियों की धूमधाम के साथ शादियां कराई जाएंगी।
सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर ब्लॉक परिसर में बीडीओ राजेश कुमार की निगरानी में शादी समारोह आयोजित होगा। इसमें गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराई जाएंगी। सदर विधानसभा क्षेत्र में सदर ब्लॉक व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के साथ नगर पालिका परिषद बलरामपुर की बेटियां शामिल होंगी।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में हरैया सतघरवा ब्लॉक के शिवपुरा में बीडीओ सागर सिंह की निगरानी में विवाह समारोह होगा। इसमें तुलसीपुर, हरैया सतघरवा व नगर पंचायत तुलसीपुर की बेटियां शामिल होंगी। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में बीडीओ सुमित सिंह की निगरानी में गैसड़ी ब्लॉक परिसर में शादी समारोह कराया जाएगा जिसमें गैसड़ी, पचपेड़वा व नगर पंचायत पचपेड़वा की बेटियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में उतरौला ब्लॉक परिसर में बीडीओ की निगरानी में गरीब परिवार के बेटियों की शादियां जाएंगी जिसमें उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग व नगर पालिका परिषद उतरौला की बेटियां शामिल होंगी। सदर विधानसभा में बीएसए डॉ. रामचंद्र, तुलसीपुर में डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, गैसड़ी में डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय व उतरौला में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जनप्रतिनिधियों को भी शादी समारोह में आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे जिसमें 35 हजार रुपये बेटी के खाते में भेजा जाएगा। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े, पायल, बिछिया व बर्तन पर 10-10 हजार रुपये और कार्यक्रम के आयोजन पर छह-छह हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह के कार्यालय को सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों का ब्योरा चारों नगर निकायों के ईओ और सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।