फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   290 crore investment proposal ready

Balrampur News: 290 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव तैयार

Tue, 13 Dec 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
290 crore investment proposal ready
बलरामपुर। हिमालय की तलहटी में बसे जिले के उद्यमियों में भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उत्साह दिख रहा है। 500 करोड़ निवेश की हिस्सेदारी के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 290 करोड़ के निवेशक तैयार हो गए हैं। समिट में उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन का बेहतरीन अवसर मिलने जा रहा है। लक्ष्य को लेकर अवशेष बचे 210 करोड़ के लिए उद्योग विभाग अब व्यापारियों से संवाद कर रहा है। वह उन्हें योजनाओं के लाभ के बारे में बता रहा है।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने फरवरी 2023 में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बलरामपुर जिले से 500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है। इसमें 111 छोटे निवेश वाले व्यापारियों ने 40 करोड़ का प्रस्ताव दिया है। वहीं, मुर्गी पालन, मिठाई, ह्यूम पाइप, सीमेंट व जिम सहित अन्य उद्यम से जुड़े अन्य व्यापारियों ने 250 करोड़ रुपये के निवेश की समिट में हिस्सेदारी का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय ने बताया कि उद्यमियों के प्रोत्साहन के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, ताकि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए जिले को 500 करोड़ निवेश के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 290 करोड़ के निवेशकों को तैयार कर लिया गया है। अन्य से संवाद किया जा रहा है। आवेदन के लिए अलग से प्रारूप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूंजीगत सब्सिडी की अधिकतम सीमा प्रति इकाई चार करोड़ रुपये है। अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये प्रति इकाई के उद्यमी को पांच वर्षों के लिए वार्षिक रूप से देय 50 फीसदी ब्याज की सब्सिडी। अवस्थापना ब्याज सब्सिडी की अधिकतम वार्षिक सीमा दो करोड़ रुपये होगी। सात वर्ष तक देय होगी। स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। एमएमएमई सेक्टर में गुणवत्ता सुधार व पर्यावरण सुधार के लिए उपायों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उतरौला रोड स्थित जिला उद्योग कार्यालय में मंगलवार को विश्वकर्मा श्रम योजना के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इसमें काफी भीड़ रही। उपायुक्त ने प्रतिभागियों को योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed