फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   29 filled papers on six posts of village head

बलरामपुर: ग्राम प्रधान के छह पदों पर 29 ने भरा परचा

Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
29 filled papers on six posts of village head
बलरामपुर। जिले की छह ग्राम पंचायतों में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को छह प्रधान पदों के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उप चुनाव के लिए दो मार्च को मतदान होगा और चार मार्च को मतगणना की जाएगी। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत महादेव मिश्र, तुलसीपुर ब्लॉक के सुदर्शनजोत, गैंसड़ी ब्लॉक के चौकिया, पचपेड़वा ब्लॉक के सकरीकुईयां, उतरौला ब्लॉक के चीती व रेहरा बाजार ब्लॉक के विशंभरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होना है। साथ ही इन ब्लॉकों में कुल 25 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी उप चुनाव होगा।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए विशंभपुर में आठ, महादेव मिश्र में छह, सुदर्शनजोत में तीन तथा चौकिया, सकरीकुईयां व चीती में चार-चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 फरवरी को नाम वापसी व उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के लिए संबंधित क्षेत्र पंचायत कार्यालय में एक-एक काउंटर बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed