{"_id":"6772b7530d8fdb22d9067534","slug":"28-roads-damaged-due-to-flood-and-rain-will-be-repaired-balrampur-news-c-99-1-brp1008-118994-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाढ़ व बारिश से बदहाल 28 सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाढ़ व बारिश से बदहाल 28 सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
बलरामपुर। बाढ़ व बारिश से बदहाल 28 सड़कों की मरम्मत की तैयारी की जा रही है। सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने के लिए खाका तैयार किया गया है। सड़कों की मरम्मत पर 5.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 100 किलोमीटर सड़क दुरुस्त होने से सदर व उतरौला तहसील के पांच लाख लोगों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
जिले में बाढ़ व बारिश के चलते सड़कों की हालत बदहाल हो गई थी। सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए विभागीय अफसरों को प्रस्ताव दिया था। सदर व उतरौला विधायक के प्रयास से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बदहाल सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव शासन स्तर से मंजूर कर लिया गया है। सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को आवागमन सुगम होगा। (संवाद)
सदर विधानसभा क्षेत्र में आठ सड़कों की होगी मरम्मत
सदर विधानसभा क्षेत्र में आठ सड़कों की मरम्मत पर एक करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 28.35 लाख से अगयाबुजुर्ग खुर्द संपर्क मार्ग, 18.25 लाख से दारीचौरा सपंर्क मार्ग, 8.80 लाख से अल्लीजोत, 22.30 लाख से गुलरहा, 28.95 लाख से मटियरिया से लालजोत, 27.30 लाख से अगयाखुर्द से प्रेमनगर, 17.25 लाख से महादेव सिरसिया व 24.50 लाख से नंदनगर मल्हीपुर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
उतरौला में 3.57 करोड़ होंगे खर्च
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 20 सड़कों की मरम्मत पर तीन करोड़ 57 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 20.19 लाख में किशुनपुरग्रंट से होगरीडीह, 20.75 लाख से चोरघटा से नवडिहवा, 21.96 लाख से अल्लानगर मैनहा, 13.93 लाख से नेवादा-भिरवा राजकुमार यादवडीह, 17.48 लाख से दलसिंगारडीह मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। 14.88 लाख से दबनपुरवा, 13.93 लाख से नेवादा, 16.15 लाख से दुबेपुरवा, 23.76 लाख से तिवारीपुरवा, 27.18 लाख से मद्दोभीख कांटा-लोनियनडीह बड़ेहरा चौराहा जाने वाली सड़क को ठीक कराया जाएगा। 19.27 लाख रुपये से जरफरपुर, 22.18 लाख से गजपुर ग्रंट, 21.09 लाख से खानपुर-कुर्थवा, 1.99 लाख से छिपिया, 13.97 लाख से भरोसेगंज बलुवाघाट-लंगड़ी, 20.67 लाख से बसालतपुरवा, 23.34 लाख से नगवा, 15.64 लाख से बरगदवा नथुनिया मोड़ से शेरपुर बंजरिया हुसैन भाऊकपुरवा, 5.70 लाख से भरोसेगंज बलुवाघाट से नकटी व 23.31 लाख से पिड़िया बुजुर्ग संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की तैयारी है।
टेंडर प्रकिया शुरू
शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो माह में सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करा दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड