फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.76 lakh children and 32 teachers of council schools are digitally missing

Balrampur News: परिषदीय विद्यालय के 2.76 लाख बच्चे और 32 शिक्षक डिजिटली नदारद

Wed, 21 Aug 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
2.76 lakh children and 32 teachers of council schools are digitally missing
गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। मगर अगस्त में 2.76 बच्चों के अलावा परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक और प्रधानाचार्य समेत 32 शिक्षक डिजिटली नदारद पाए गए। महानिदेशक व बीएसए स्तर से प्रेरणा पोर्टल की जांच में खुलासा हुआ। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में 2611 परिषदीय विद्यालयों में कुल 2,76,714 पंजीकृत हैं। विद्यालयों में पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोेजन में शामिल होने वालों की पंजिका ऑनलाइन भरी जानी थी। ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की जानकारी स्कूल शिक्षा महानिदेशक व बीएसए समेत अधिकारी स्तर से देखी जा सकती थी। मगर परिषदीय विद्यालयों के स्तर से दोनों पंजिकाएं नहीं भरी गईं। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत सभी बच्चे डिजिटली नदारद रहे हैं। मध्याह्न भोजन योजना में खर्च की रकम में छात्रों की संख्या में हेरफेर कर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि शासन स्तर से सख्त निर्देशों के बावजूद भी एक भी पंजिकाएं ऑनलाइन नहीं भरी गई। तीन से 11 अगस्त के बीच जिले के परिषदीय विद्यालयों से 32 अनुदेशक, शिक्षामित्र, सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक नदारद पाए गए। ऐसे में बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने एक दिन का वेतन काटते हुए नदारद पाए गए शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। टैबलेट के सामने चेहरा दिखाकर ऑनलाइन हाजिर की विरोध के आड़ में करोड़ों खर्च करने के बाद पंजिकाएं भी डिजिटल नहीं की जा रही है। महानिदेशक ने एडी बेसिक और बीएसए को सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल उपस्थिति में भदोही अव्वल
गत 14 अगस्त तक देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती छात्र व मध्याह्न भोजन पंजिका योजना ऑनलाइन करने में पूरी तरह से फिसड्डी साबित रहे हैं। किसी विद्यालय की एक भी पंजिका डिजिटल नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में भदोही जिला डिजिटल को बढ़ावा देने में टॉप पर है। कुल 26 प्रतिशत छात्र उपस्थिति और आठ प्रतिशत मध्याह्न भोजन योजना पंजिका ऑनलाइन हुई है। प्रयागराज, वाराणसी और कौशांबी समेत जिलों में मध्याह्न भोजन व छात्र पंजिकाएं भरी गई हैं।


वेतन रोकने के साथ तलब किया स्पष्टीकरण
नदारद मिले शिक्षकों का वेतन रोका गया है। स्पष्टीकरण तलब किया है। खंड शिक्षाधिकारियों के अलावा डीसी की मौके जांच नदारद पाए गए हैं। प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं सभी बीईओ अपने-अपने क्षेत्र में पंजिकाएं ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करेंगे। -अतुल कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed