फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.69 lakh students will get grades instead of marks this time

Balrampur News: 2.69 लाख विद्यार्थियों को इस बार अंक के बजाए मिलेंगे ग्रेड

Wed, 19 Mar 2025 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
2.69 lakh students will get grades instead of marks this time
बलरामपुर। जिले के 1809 परिषदीय स्कूलों में 24 मार्च से 28 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा के बाद रिपोर्ट कार्ड मिलेगा। इन स्कूलों में पंजीकृत 02 लाख 69 हजार 128 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड में अंक के बजाए ग्रेड दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से रिपोर्ट कार्ड के प्रोफार्मा के साथ 05 लाख 38 हजार 256 रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। प्रति रिपोर्ट कार्ड पर दो रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



परीक्षा के बाद मूल्यांकन एवं रिजल्ट तैयार करने का काम साथ-साथ होगा। परिणाम तैयार कर 31 मार्च को विद्यार्थियों को परिणाम की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड में 91 से 100 फीसदी तक अंक पाने वाले बच्चों को ए-1 ग्रेड, 81 से 90 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वालों को ए-2, 71 से 80 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वालों को बी-1, 61 से 70 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वालों को बी-2, 51 से 60 फीसदी तक अंक प्राप्त करने पर सी-1, 41 से 50 फीसदी तक अंक प्राप्त करने पर सी-2 तथा 33 से 40 फीसदी तक अंक प्राप्त करने पर डी ग्रेड मिलेगा।
विज्ञापन

32 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को ई-ग्रेड दिया जाएगा। ई-ग्रेड पाने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। रिपोर्ट कार्ड के वितरण में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed