फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.66 lakh paddy farmers, only 1,768 registered for sale

Balrampur News: धान के 2.66 लाख किसान, 1,768 ने ही कराया बिक्री का पंजीकरण

Thu, 02 Nov 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
2.66 lakh paddy farmers, only 1,768 registered for sale
बलरामपुर। जिले में धान खरीद के लिए 42 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन सभी धान क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जिले में धान के 2.66 लाख किसान होने के बावजूद महज 1,768 ने ही पंजीकरण करवाया है। वहीं पहले दिन तो कोई किसान धान लेकर केंद्र पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए धान खरीद की व्यवस्था की गई है। जिले में 35,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। धान खरीदने के लिए चार क्रय एजेंसियों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। खाद्य विभाग के 13 क्रय केंद्र पर 12,500 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 14 केंद्र पर 11,000 मीट्रिक टन, यूपीएसएस के 14 केंद्र पर 10,500 मीट्रिक टन एवं भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर एक हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। धान बेचने के लिए अभी तक 1,768 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 347 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन हो चुका है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है। धान खरीद के लिए बोरा, कांटा व अन्य आवश्यक सामान क्रय केंद्रों पर उपलब्ध है। क्रय केंद्र पर धान बेचने वालों को काॅमन ग्रेड के लिए 2,183 एवं ए-ग्रेड के लिए 2,203 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मूल्य दिया जाएगा। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हो सकी है। उम्मीद जताई कि दीपावली के बाद धान खरीद में तेजी आएगी।
विज्ञापन

धान तैयार न होने के कारण नहीं हुई बोहनी
- अधिकांश धान क्रय केंद्रों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। धान क्रय केंद्र प्रेमनगर के प्रभारी ज्ञानेंद्र मणि तिवारी ने बताया कि धान खरीदने की तैयारी पूरी है, लेकिन आज कोई किसान केंद्र पर नहीं आया। राजकीय धान क्रय केंद्र सींगनाथ जैतापुर पर पहुंचे किसान सलीम, इम्तियाज खां, अशोक कुमार, मोहम्मद इरफान व डीपी भारती ने बताया कि अभी हम लोगों का धान कटा नहीं है। केंद्र खुल गया है, जल्द ही धान बेचा जाएगा। केंद्र प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि केंद्र पर धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजकीय धान क्रय केंद्र नंदनगर पहुंचे किसान मायाराम व महंगू यादव ने बताया कि धान की मड़ाई हो चुकी है, लेकिन अभी वह गीला है। उसे सुखाकर ही बेचा जाएगा। केंद्र प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र खुला है, जो किसान धान लाएगा उसकी तौल होगी। धान क्रय केंद्र अधीनपुर के सचिव अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि केंद्र पर 500 खाली बोरा, पंखा, नमी मापक यंत्र, कांटा व छलनी आदि की व्यवस्था है। कई किसान जानकारी लेने आए थे, लेकिन तौल किसी ने नहीं कराई। इसी तरह पचपेड़वा, कौवापुर के क्रय केंद्र पर भी पहले दिन कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान क्रय केंद्र में लटकता मिला ताला
साधन सहकारी समिति खरदौरी बुधवार को बंद मिला। यहां न तो सचिव मौजूद थे और न कोई किसान ही मौजूद था। वहीं धान क्रय केंद्र गैड़ासबुजुर्ग में भी ताला मिला। नोडल अधिकारी श्रीराम श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन जांच में क्रय केंद्र बंद मिला है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed