फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   26 thousand cheated in the name of selling mustard

Balrampur News: सरसों बिकवाने के नाम 26 हजार ठगे

Sat, 04 Oct 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
26 thousand cheated in the name of selling mustard
महराजगंज तराई। क्षेत्र के ललिया मार्ग पर हरिहरनगर निवासी श्याम बाबू गुप्त से ठगी हो गई। शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात युवक ने खुद को थाने का सिपाही बताकर किराने के दुकानदार से 26 हजार रुपये वसूल लिए। घटना के बाद दुकानदार ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार देर शाम एक युवक खाकी पैंट पहनकर दुकान पर आया। कहा कि थानाध्यक्ष के पास पांच क्विंटल पीली सरसों है, जिसे बेचना है। श्याम बाबू ने 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों खरीदने का सौदा किया और एडवांस के तौर पर 26 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। श्याम बाबू ने बताया कि पैसे लेने के बाद आरोपी उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर थाने के ओर ले गया।
विज्ञापन

थाने से थोड़ी दूर जूनियर हाईस्कूल के पास उसे बाइक से उतार दिया और कहा कि वह पैसे थानाध्यक्ष को देकर वापस आ रहा है। दुकानदार वहां घंटों इंतजार करता रहा लेकिन युवक नहीं लौटा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed