फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   26 more positives were found in Balrampur

जिले में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, 26 और मिले पॉजिटिव

Sun, 11 Apr 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
26 more positives were found in Balrampur
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। रविवार को 26 लोगों की कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की नियमित जांच की जा रही है। रविवार को जिले में 26 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

जिले में कोरोना पॉजिटव कुल केस की संख्या 2643 हो गई है। 2352 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 255 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed