फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2553 claimants purchased pamphlets for election

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 2553 दावेदारों ने खरीदे परचे

Tue, 06 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
2553 claimants purchased pamphlets for election
बलरामपुर। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए मंगलवार को 2553 दावेदारों ने परचे खरीदे है। 13 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। दो मई की मतगणना में जीतने वाले दावेदारों के सिर पर सेहरा बंधेगा। जिले के सभी 9 ब्लॉकों से ग्राम प्रधान पद के लिए 924, सदस्य के लिए 784 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 725 पर्चे खरीदे गए है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 120 नामांकन पत्र बेचे गए है। नामांकन पत्रों के बिक्री का सिलसिला दाखिला तक जारी रहेगा। जिले में अब तक 40 जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 453 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सदर अशोक कुमार दूबे ने बताया कि सदर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 126, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 103 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 133 पर्चे बिके हैं। एडीओ पंचायत रेहरा बाजार सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 116, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 96 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 73 पर्चे दावेदारों ने खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए 70, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 54 व बीडीसी के लिए 32 और गैड़ास बुजुर्ग में ग्राम प्रधान के लिए 58, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 29 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 71 पर्चे बेचे गए है। बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 58, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 57 पर्चों की बिक्री हुई है।
एडीओ पंचायत तुलसीपुर कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 112, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 137 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 89 दावेदारों ने पर्चा खरीदा है।

बीडीओ हरैया सतघरवा सागर सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 171, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 116 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 100 पर्चे बिके है। बीडीओ अनुज कुमार सक्सेना ने बताया कि पचपेड़वा में ग्राम प्रधान के लिए 117, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 62 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 73 पर्चे बेचे गए हैं। एडीओ पंचायत गैसड़ी राधेश्याम ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 96, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 169 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 97 नामांकन पत्र बेंचे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed