{"_id":"671a76580618b4995c0e8ad1","slug":"250-food-processing-units-will-open-in-the-district-balrampur-news-c-99-1-slko1019-116251-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिले में खुलेंगी 250 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिले में खुलेंगी 250 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां
विज्ञापन
बलरामपुर। उद्यान विभाग खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को लगाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाएगी। जनपद में 250 इकाइयों का लक्ष्य मिला है। इसके लिए युवाओं को परियोजना की लागत का 35 फीसदी और अधिक 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
जनपद में बागवानी और सब्जियों का बड़ा क्षेत्रफल है। आंधी आदि वजहों से प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में आम सहित अन्य फल अपरिपक्व अवस्था में ही नीचे गिर जाते हैं। प्राकृतिक मार से प्रभावित फलों का मंडी में सही भाव न मिलने से किसानों को नुकसान होता है। लगभग यही हालात सब्जियों की भी है। इसे देखते हुए उद्यान विभाग इन्हें प्रसंस्कृत कर अचार, मुरब्बा, चटनी, पापड़ आदि बनाने के लिए इकाइयां लगाने पर जोर दे रहा है। विभाग प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उद्यमी को इकाई लगाने पर परियोजना लागत का 35 फीसदी और अधिकतम 10 लाख रुपये का अनुदान देगा।
योजना में शामिल इकाइयां
इसमें बेकरी उद्योग, पशु एवं मुर्गी दाना उद्योग, चावल मिल, आटा चक्की, दूध एवं फल प्रसंस्करण, हर्बल उद्योग और मसाले की इकाइयां रखी गई हैं। मशरूम एवं मशरूम प्रसंस्करण, गुड का क्रशर, शहद प्रसंस्करण, अचार, मुरब्बा, नमकीन, मिठाई, सिरका, जूस आदि की इकाइयां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुरानी इकाइयों का भी होगा उन्नयन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत जनपद को 250 इकाइयां स्थापित करने और पुरानी इकाइयों के उन्नयन का लक्ष्य मिला है। इन इकाइयों को लगाकर युवा न सिर्फ स्वयं बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। विभाग वित्तीय के साथ ही तकनीकी सहायता भी मुहैया कराएगा। - संतोष कुमार दूबे, जिला उद्यान अधिकारी