फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 special buses will run till Ayodhya Dham

Balrampur News: अयोध्या धाम तक चलेंगी 25 स्पेशल बसें

Sat, 20 Jan 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
25 special buses will run till Ayodhya Dham
बलरामपुर। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद जिले से अयोध्या धाम तक 25 स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने 25 स्पेशल बसों को डिपो में भेजा है। इन बसों को 22 जनवरी के बाद विशेष तौर पर अयोध्या धाम के लिए संचालित कराया जाएगा। यह बसें बलरामपुर रोडवेज स्टेशन, उतरौला व तुलसीपुर सहित जिले के अलग-अलग स्थानों से अयोध्या के लिए रवाना होगी। डिपो कार्यालय में इन बसों को फूल व गुब्बारों से सजा कर खड़ा किया जा रहा है। भगवा रंग की इन बसों में स्पेशल साउंड सिस्टम भी लगा है। इसके माध्यम से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रामधुन सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

22 जनवरी के बाद बस स्टेशन पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए डिपो परिसर में एक हेल्प डेस्क का संचालन भी शुरू किया गया है। यह जानकारी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने दी। बताया कि हेल्प डेस्क पर तीन पालियों में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर एक-एक कर्मचारी तैनात रहेगा। यहां से श्रद्धालुओं को बस, किराया व ऑनलाइन टिकट की बुकिंग आदि के संबंध में जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए छह बैरियर व चेकपोस्ट तैयार किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत गोंडा व उतरौला मार्ग से अयोध्या जाने वाले वाहनाें को रोक दिया जाएगा। वहीं लखनऊ जाने वाले वाहनों को बहराइच रूट से होकर निकाला जाएगा। एसपी केशव कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था 22 जनवरी को लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के फुलवरिया बाईपास पर एक चेक पोस्ट बनाया है, जहां गाेंडा से होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को बाईपास से बहराइच की ओर से मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन बहराइच से कैसरगंज होते हुए लखनऊ जा सकेंगे। श्रावस्ती व बहराइच से आने वाले वाहनों को उतरौला - डुमरियागंज की ओर भेजा जाएगा। उतरौला के आसाम चौराहे के चेक पोस्ट से उतरौला- मनकापुर मार्ग से अयोध्या जाने वाले वाहनों को डुमरियागंज से होकर भेजा जाएगा।

फक्कड़दास चौराहा के चेक पोस्ट से उतरौला से गोंडा रोड से गोंडा, अयोध्या, लखनऊ जाने वाले वाहनों को भी बहराइच भेजा जाएगा। जबकि शहर के वीर विनय चौराहे से वाहनों को बहराइच रोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed