फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 people applied for KCC

Balrampur News: केसीसी के लिए 25 लोगों ने किया आवेदन

Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
25 people applied for KCC
बलरामपुर के पचपेड़वा में मत्स्य पालकों का बनाया जा रहा केसीसी।
बलरामपुर। किसानों की तर्ज पर मछली पालन से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मछली कारोबारियों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद मत्स्य व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपए तक का ऋण लिया जा सकता है। केसीसी बनाने के लिए मत्स्य विभाग की तरफ से ब्लॉक वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पचपेड़वा ब्लॉक सभागार में शिविर लगाया गया। इसमें 25 मछली व्यवसायियों ने केसीसी बनवाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेवती रमण चौधरी ने बताया कि मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों का केसीसी बनाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्येक सप्ताह में एक ब्लाॅक में शिविर लगाकर आवेदन लिया जाएगा। पचपेड़वा में 25 लोगों ने केसीसी बनवाने के लिए आवेदन किया। शिविर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना व निषादराज बोट योजना के बारे में बताते हुए उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बीडीओ मनोज कुमार शर्मा, समीर चौधरी, पंकज श्रीवास्तव व जितेंद्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed