{"_id":"67a4de710b071c6ea103c2a2","slug":"25-pamphlets-were-purchased-for-panchayat-by-election-balrampur-news-c-99-1-brp1010-120587-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पंचायत उपचुनाव के लिए खरीदे गए 25 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पंचायत उपचुनाव के लिए खरीदे गए 25 पर्चे
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद में पंचायत उपचुनाव के मद्देनजर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु बृहस्पतिवार को 25 पर्चों की बिक्री हुई। तुलसीपुर में 17, गैसड़ी में छह व रेहरा बाजार में दो पर्चे खरीदे गए। पचपेड़वा में एक भी पर्चा नहीं बिका।
एआरओ ताहिर हसन ताबिश के मुताबिक ब्लॉक तुलसीपुर में पंचायत उपचुनाव के लिए प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत मुडिला में पांच पर्चे, भंगहाकला के लिए सात पर्चे तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पांच पर्चों की बिक्री हुई। पचपेड़वा विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों बसंतपुर के वार्ड नंबर 11, 15 पोखरभिटवा के वार्ड नंबर 2 और नौबस्ता के वार्ड नंबर 11 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए अब तक किसी ने पर्चा नहीं खरीदा है।
यह जानकारी सहायक विकास अधिकारी संजीव कैराती ने दी। गैसड़ी के सहायक विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश चौधरी के अनुसार गैसड़ी में ग्राम प्रधान पद के लिए हरनहवा सस्ता और मध्य नगर की दो ग्राम पंचायतों में उपचुनाव तथा 22 ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। बृहस्पतिवार को मध्यनगर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान उपचुनाव में दो लोगों ने पर्चा खरीदा है और सदस्य पद के लिए चार पर्चों की बिक्री हुई है। रेहराबाजार विकास खंड की पांच ग्राम सभाओं में पांच सदस्य पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यह जानकारी एडीओ पंचायत इरफान उल्ला खां ने दी।