फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 lakhs defrauded in the name of sending to Kyrgyzstan

Balrampur News: किर्गिस्तान भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी

Wed, 08 Oct 2025 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
25 lakhs defrauded in the name of sending to Kyrgyzstan
बलरामपुर के उतरौला तहसील में मौजूद ठगी के ​शिकार पीड़ित।-संवाद
उतरौला। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के 23 लोगों से किर्गिस्तान देश में मोटे वेतन पर नाैकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ शातिर व्यक्तियों ने जुलाई में कार्यालय खोला और 25 सितंबर तक ठगी की। इसके बाद कार्यालय बंद कर सभी भाग गए। शिकायत पर डीएम पवन अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी उतरौला ने शुरू की है।
विज्ञापन

ग्राम पुरैना बुलंद निवासी मो. हारून व बांक भवानीपुर निवासी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि आरोपियों ने पहले छोटे-छोटे हिस्सों में पैसे वसूल कर भरोसा जीत लिया। इसी तरह नसीब अली से 70 हजार रुपये ठग लिए। साथ ही अन्य 20 लोगों से भी करीब 25 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत में अभी तीन पीड़ित ही आगे आए हैं। इन पीड़ितों ने बताया कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया। बाद में ठग ऑफिस को बंद कर फरार हो गए। यह ऑफिस गैड़ास बुजुर्ग के पास स्थित था।
विज्ञापन

बस्ती व गोरखपुर से आकर की ठगी, पुलिस को नहीं लगी भनक
गैड़ास बुजुर्ग में एक बैंक के पास दो युवकों ने कार्यालय खोला। लोगों से संपर्क किया और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नसीम अली ने बताया कि लोगों को यह भी दिखाया कि उन्होंने पहले भी कई लोगों को नौकरी दिलाई है। कुछ लोगों से बात भी कराई, जिससे भरोसा हो गया। बताया कि जुलाई में ही दोनों युवकों ने कार्यालय शुरू किया और एक स्थानीय व्यक्ति को भी साथ जोड़ा। इससे लोगों को जोड़ने में आसानी हुई है। बताया जा रहा है कि जांच शुरू होने पर और लोग भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



की जा रही जांच
विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों को बयान देने के लिए सूचना भेजी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।

- राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed