Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2,446 examinees appeared for the Siddharth University examination

Balrampur News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल हुए 2446 परीक्षार्थी

Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
2,446 examinees appeared for the Siddharth University examination
फोटो-25-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातक पांचवें सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में करीब 12 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 2510 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2446 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 64 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय परिसर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के दिशा-निर्देशन में दो दिवसीय आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कुल 2510 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्राचार्य ने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करना है। परीक्षा के माध्यम से मिलने वाले फीडबैक से छात्र-छात्राओं को अपनी कमियों को पहचानने और उनमें सुधार करने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों की तैयारी बेहतर होती है और मुख्य परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


परीक्षा प्रभारी लवकुश पांडेय ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई। इसमें संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, बीकॉम, बीबीए और बीसीए के परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से तीन बजे तक हुई। इसमें समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 2446 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 64 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed