{"_id":"66eb045d29f96ad50109d645","slug":"24433-students-skipped-session-exams-in-council-schools-balrampur-news-c-99-1-brp1003-114621-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: परीषदीय स्कूलों में 24,433 बच्चों ने छोड़ दी सत्र परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: परीषदीय स्कूलों में 24,433 बच्चों ने छोड़ दी सत्र परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज तराई में परीक्षा देते परीक्षार्थी।-संवाद
बलरामपुर। विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन के लिए बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन बुधवार को 1826 विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के बच्चों की मौखिक व लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा में एक लाख 88 हजार 423 विद्यार्थी शामिल हुए। 24,433 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
परिषदीय विद्यालयों में 18 सितंबर से 24 सितंबर तक सत्र परीक्षा होनी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौवापुर में सत्र परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र ने बताया कि कक्षा छह, सात और आठ में कुल 139 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से 132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, सात बच्चे अनुपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय कन्या महराजगंज तराई के प्रधानाध्यापक इंद्रसेन सिंह ने बताया कि 179 परीक्षार्थियों में से 131 छात्राओं ने परीक्षा दी है, 48 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक मोहित देव ने बताया कि 1164 प्राथमिक विद्यालय, 387 कंपोजिट स्कूल, 264 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं 11 कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित कुल 1826 विद्यालयों में सत्र परीक्षा शुरू हुई है। पहले दिन दो लाख 12 हजार 856 बच्चों के सापेक्ष एक लाख 88 हजार 423 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। वहीं 24433 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज तराई में नहीं हुई परीक्षा
बेसिक शिक्षा विभाग जहां सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से सत्र परीक्षा शुरू होने का दावा कर रहा है। वहीं तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज तराई प्रथम में छात्र पढ़ाई करते मिले। परीक्षा के संबंध में जब प्रधानाध्यापक प्रेमदास से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह संकुल शिक्षकों की बैठक में शामिल होने आए हैं, उन्हें सत्र परीक्षा के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि सभी विद्यालयों में सत्र परीक्षा कराने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया गया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज तराई प्रथम में परीक्षा क्यों नहीं कराई गई, इसकी जांच कराई जाएगी, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।