फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2402 voters added to the frozen voter list

Balrampur News: फ्रीज मतदाता सूची में बढ़े 2402 वोटर

Sun, 02 Nov 2025 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
2402 voters added to the frozen voter list
बलरामपुर। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान शुरू हो गया है। फ्रीज मतदाता सूची में 2402 वोटर बढ़ गए हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची पहले 23 अगस्त 2025 प्रकाशित हुई, जिसमें 15 लाख 80 हजार 625 वोटरों के नाम दर्ज थे। फ्रीज मतदाता सूची में अब 15 लाख 83 हजार 27 वोटर दर्ज हो गए हैं। फ्रीज मतदाता सूची से नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगी। अभियान के दौरान सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचियों से मिलान करके वोटरों को पर्ची भी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में चार विधानसभा क्षेत्र और 1724 बूथ हैं। सभी बूथों पर बीएलओ भी तैनात हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर में 434 बीएलओ मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाएंगे। फ्रीज मतदाता सूची में दर्ज चार लाख 21 हजार 909 वोटरों का मिलान होना है। सदर में दो लाख 77 हजार 239 पुरुष व एक लाख 94 हजार 670 वोटर फ्रीज मतदाता सूची में दर्ज हैं। विधानसभा क्षेत्र उतरौला में चार लाख 26 हजार 213 वोटरों का मिलान 463 बीएलओ करेंगे। उतरौला में दो लाख 31 हजार 87 पुरुष, एक लाख 95 हजार 99 महिला व 27 थर्ड जेंडर वोटर फ्रीज मतदाता सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में 414 बीएलओ को मतदाता सूची में दर्ज तीन लाख 77 हजार 387 वोटरोंं का मिलान करना है। यहां की मतदाता सूची में दो लाख तीन हजार 546 पुरुष, एक लाख 73 हजार 831 महिला व 10 थर्ड जेंडर वोटर दर्ज हैं। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 413 बीएलओ को तीन लाख 57 हजार 518 वोटरों का ब्योरा खंगालना है। गैसड़ी में एक लाख 91 हजार पुरुष, एक लाख 65 हजार 609 महिला व 16 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्रतियों में एसडीएम को उपलब्ध कराया जाएगा गणना पत्रक

चारों विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर कराने की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को सौंपी गई है। सभी एसडीएम को दो प्रतियों में गणना पत्रक उपलब्ध कराया जाएगा। चार नवंबर से अभियान शुरू होगा। सभी बीएलओ घर-घर जाकर वोटरों का मिलान करेंगे। अभियान के दौरान वोटरों को पर्ची भी मुहैया कराई जाएगी। संबंधित अफसरों व कर्मियों को निर्धारित समय में एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

-ज्योति राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed