फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   व्यापारियों ने समर्थन देकर वकीलों के आंदोलन को दी धार

व्यापारियों ने समर्थन देकर वकीलों के आंदोलन को दी धार

Thu, 14 Feb 2019 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने समर्थन देकर वकीलों के आंदोलन को दी धार
बलरामपुर। वाणिज्य कर कार्यालय में गुरुवार को व्यापारियों ने वकीलों के साथ लामबंद होकर प्रदर्शन किया। वाणिज्य कर लिपिक के खिलाफ वकीलों ने चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। मांगे पूरी न होने तक वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



कर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंदुभूषण जायसवाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, मंत्री अभय प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की तरफ से भी आंदोलन को भरपूर समर्थन दे दिया गया है।
विज्ञापन



गुरुवार को धरने में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार प्रीतिपाल सिंह, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, अजय जायसवाल, सरदार मनिन्दर सिंह व अबरार अहमद सहित तमाम व्यापारियों ने शामिल होकर समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाणिज्य कर लिपिक के खिलाफ जिला बार संघ के अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी तथा कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में वकीलों ने समर्थन देकर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कमिश्नर वाणिज्य कर लखनऊ उत्तर प्रदेश से शिकायत कर कार्रवाई करने की बात कही थी।



धरने को मोहनलाल अग्रवाल, विवेक राय, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, नवीन कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, उत्कर्ष सिंह आदि ने संबोधित कर लिपिक को हटाए जाने, सोशल मीडिया पर गालीगलौज किए जाने पर केस दर्ज करने तथा जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार जायसवाल, चेतन सिंह, ज्ञान नाथ दूबे व हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed