{"_id":"5c017b49bdec22413d18f400","slug":"21543600969-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने रखी अनुसूचित जनजाति छात्रावास की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने रखी अनुसूचित जनजाति छात्रावास की आधारशिला
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी ने रखी अनुसूचित जनजाति छात्रावास की आधारशिला
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्मस्थली का भरपूर विकास किया जाएगा। शीघ्र ही जिले में मेडिकल कॉलेज की सेवाएं शुरू होंगी।
महत्वाकांक्षी जिले का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि व बिजली आदि क्षेत्रों में विकास का कार्य लगातार जारी है।
यह बातें शुक्रवार सुबह आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल परिसर में अनुसूचित जनजाति छात्रावास के लिए भूमि पूजन करते हुए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम ने निर्माण की नींव रखी। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन तथा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा 1994 से ही थारू छात्रावास चलाया जा रहा है।
थारू बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भोजन, कपड़े व अन्य आवश्यक वस्तुएं भी मुहैया कराई जा रही है। इसी क्रम में 85 लाख की लागत से अनुसूचित छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यह निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा। पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल की खूबियों का लाभ अब दूर दराज के गरीब बच्चे भी प्राप्त कर सकते हैं।
विकास के स्टालों का किया निरीक्षण
बलरामपुर। अनुसूचित जनजाति छात्रावास की आधारशिला रखने के बाद पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में लगे विकास विभाग के विभिन्न स्टालों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जनपद के विभागों द्वारा लगाये गये विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत के 5 लाभार्थियों को कार्ड वितरण, सौभाग्य योजना के 5 लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन सौंपे।
पीएम आवास योजना के 5 लाभार्थियों, जनपद को ओडीएफ बनाने के लिए प्रधान व स्वच्छताग्राही को प्रशस्ति पत्र, उज्जवला योजना के 5 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन, बैंक द्वारा चयनित 5 लाभार्थियों को ऋण वितरण, कौशल विकास मिशन के 5 लाभार्थियों को रोजगार पत्र, कृषि विभाग द्वारा चयनित 3 किसानों को सोलर पंप का वितरण, 5 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित किया।