फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अभ्यास में जाना दंगों से निपटने की कला

अभ्यास में जाना दंगों से निपटने की कला

Sun, 17 Sep 2017 09:48 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
अभ्यास में जाना दंगों से निपटने की कला
दंगों से निपटने का सीखा गुर
विज्ञापन

-सीओ की निगरानी में तुलसीपुर थाने की पुलिस ने किया अभ्यास

तुलसीपुर-बलरामपुर। पुलिस कर्मियों ने अभ्यास में दंगों से निपटने की बारीकियां सीखीं। सीओ की निगरानी में तुलसीपुर थाने की पुलिस ने दंगों से निपटने व भीड़ पर काबू पाने के लिए अभ्यास किया। दुर्गा पूजा व मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीओ तुलसीपुर डीएन त्रिपाठी की निगरानी में रविवार को देवीपाटन गांव स्थित सिरिया नाले में दंगा व अनियंत्रित भीड़ को काबू पाने के लिए उपकरणों के सहारे अभ्यास कराया गया। सीओ ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को त्योहार से पहले इस तरह का अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान पुलिस अफसरों व कर्मियों को असामाजिक तत्वों से निपटने व भीड़ पर काबू पाने के लिए एंटी राइड्स गन, बॉडी प्रोजेक्टर व हेलमेट आदि उपकरणों की जानकारी दी गई। अभ्यास के बाद पुलिस अफसरों व कर्मियों को सीओ ने सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed