{"_id":"59a45aa74f1c1bc6018b45ff","slug":"21503943335-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रोफेसर को डेंगू होने की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड प्रोफेसर को डेंगू होने की पुष्टि
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड प्रोफेसर को डेंगू होने की पुष्टि
बलरामपुर। स्थानीय एमएलके पीजी कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह डेंगू से पीड़ित हो गए हैं। यह दावा उनके पुत्र ने किया है।
डिग्री कॉलेज के निकट रहने वाले सोमेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनके पिता शैलेंद्र विक्रम सिंह(70) को विगत 4-5 दिनों से बुखार आ रहा था। रविवार को दवा लेने के बाद भी पिता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों की सलाह पर जांच कराई गई। जांच में सोमवार को पता चला कि कुछ ही घंटों में प्लेटलेट्स 65 हजार से घटकर 58 हजार हो गया। पैथालॉजी की जांच में डेंगू होने की पुष्टि की गई है। सोमेंद्र ने बताया कि लखनऊ स्थित डॉक्टर से परामर्श लिया गया है। डॉक्टर ने कहा है कि यदि मंगलवार को प्लेटलेट्स में कमी होती है तो इलाज के लिए लखनऊ ले आए। इस संबंध में सीएमओ डाक्टर घनश्याम सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है लेकिन मरीज के जांच व इलाज आदि की विस्तृत सूचना नहीं मिली है। छानबीन की जाएगी।