फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21 people became great donors by donating blood

21 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
21 people became great donors by donating blood
बलरामपुर। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन, सेवा भारती, रोटरी क्लब, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 21 महादानियों ने रक्तदान किया। जिन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार, पैथोलॉजिस्ट डॉ. फरहाना, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष अजय वीर सिंह, रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह बिट्टू, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। इससे हम दूसरों की जान बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर ऐसे पुनीत कार्यों के माध्यम से लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना बहुत ही सराहनीय है। सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वयं रक्तदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सभी का नैतिक कर्त्तव्य है। रक्तदान करके जो सुख मिला है उसका बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता। कई लोगों ने तो प्रत्येक वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में अजय वीर सिंह, बीडी जायसवाल, विद्या भूषण, रमजान अली, दिलीप कुमार चौहान, सचिन कुमार शुक्ल, समसुन्निशा, देव कुमार मिश्र, अभिषेक ओझा, सौरभ तिवारी, तुलाराम गिरि, शिव बहादुर, शिवकुमार, माबूद अहमद, राज प्रताप सिंह, तकीउर्रहमान, छित्तन, मन्नू, छोटू, गोपीचंद्र व मो. अनस समेत कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर सेवा भारती के संगठन मंत्री डॉ. आनंद, ब्लड बैंक प्रभारी सीपी श्रीवास्तव, एलटी अशोक पांडेय, अभिषेक सिंह, हिमांशु तिवारी, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed