फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21 found corona positive in 48 hours, active case 148 in district

48 घंटे में 21 मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस 148

Tue, 04 Aug 2020 08:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
21 found corona positive in 48 hours, active case 148 in district
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटों में जिले से कुल 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 329 व एक्टिव केस की संख्या 148 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में भगवतीगंज से दो, पुलिस लाइन से चार, सिविल लाइन से एक, बलरामपुर ग्रामीण से एक, महजीदिया मोड़ उतरौला से एक और नगर के रमा होटल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट शामिल है।
विज्ञापन

मंगलवार को आई रिपोर्ट में श्रीदत्तगंज बाजार के महदेइया मोड़ से एक, नरायनपुर दयालडीह कौवापुर से एक, निबकौनी से एक, मोतीनगर पचपेड़वा से एक, नई बाजार पचपेड़वा से एक, बिजलीपुर मंदिर से एक, तुलसीपुर नई बाजार से एक, विकास भवन से एक, पीपल तिराहा से एक तथा सराय फाटक से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 329 हो गई है। 173 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 148 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने से पहले किशोरी की मौत
एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि उतरौला तहसील के महजीदिया गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी को काफी दिनों से तेज बुखार था। परिजनों के अनुसार दो-तीन दिनों से उसकी सांस भी फूल रही थी। उतरौला में एक निजी चिकित्सक की सलाह पर उसे इलाज के लिए सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल में कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। जांच के दौरान ही उसकी मौत हो गई। बाद में किशोरी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed