फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   बैंक से निकलते ही बदमाशों ने छीने 40 हजार, हुए फरार

बैंक से निकलते ही बदमाशों ने छीने 40 हजार, हुए फरार

Sun, 10 Feb 2019 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
बैंक से निकलते ही बदमाशों ने छीने 40 हजार, हुए फरार
बैंक से निकलते ही बदमाशों ने लूटे 40 हजार
विज्ञापन


बलरामपुर। गैसड़ी बाजार की एक बैंक शाखा से रुपया निकालकर बाजार जाते समय ग्राहक से बदमाशों ने 40 हजार छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने गैसड़ी कोतवाली में तहरीर दी है।

गैसड़ी कोतवाली में दी गई तहरीर में ग्राम राजपुर बकौली निवासी फैसल ने कहा है कि सात फरवरी को उसने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गैसड़ी से 42 हजार रुपया निकाला। पीड़ित का कहना है कि बैंक में ही कुछ लोग उसके बगल बैठे हुए थे।
विज्ञापन


रुपया निकालकर फैसल पचपेड़वा बाजार दवा लेने जा रहा था। उसने 40 हजार रुपया एक जेब में और दो हजार रुपया दूसरी जेब में रखा था।

पीड़ित का कहना है कि रजडेरवा व भांभर के बीच जो लोग बैंक में मेरे साथ बैठे थे उन्हीं लोगों ने जबरन हमारी बाइक रुकवा ली और एक जेब में रखा 40 हजार रुपया छीनकर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि अगर बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाए तो बदमाशों की पहचान हो जाएगा। इस संबंध में गैसड़ी कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed