{"_id":"5b47980e4f1c1b02278b6044","slug":"201531418638-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारी बारिश में भरभराकर गिरी मकान की जर्जर छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारी बारिश में भरभराकर गिरी मकान की जर्जर छत
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13-
फोटो-14-
फोटो-15-
बारिश में गिरी मकान की छत, दंपती व पुत्र घायल
घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, एसडीएम ने दी आर्थिक सहायता
उतरौला (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मिलौली बाघाजोत गांव में बुधवार की रात तेज बारिश होने से मकान की जर्जर छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबकर पति-पत्नी व आठ साल का बच्चा घायल हो गया। घायलों को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। एसडीएम ने पीड़ितों का हालचाल लेकर उन्हें सरकारी सहायता मुहैया कराई है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मिलौली बाघाजोत गांव में इस्लाम के मकान की जर्जर छत रात में अचानक भरभराकर ढह गई। इस दौरान छत के नीचे सो रहे इस्लाम (40), पत्नी शाकरुन्निशा (35) तथा बेटा अब्दुल कादिर (8) मलबे में दबकर घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तीनों घायलों को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। शाकरुन्निशा गर्भवती भी है। मामले की सूचना पाकर एसडीएम उतरौला बीएल सरोज मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसडीएम ने सीएचसी पहुंचकर घायलों के संबंध में जानकारी ली तथा पीड़ितों को सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बताया जा रहा है कि इस्लाम का परिवार मेहनत मजदूरी करके गुजर-बसर करता है, इसीलिए जर्जर छत की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जाएगा।