{"_id":"596cea954f1c1b553d8b466f","slug":"201500310165-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट देने में हीलाहवाली पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट देने में हीलाहवाली पर होगी कड़ी कार्रवाई
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने तलब की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
- रिपोर्ट देने में हीलाहवाली पर होगी कड़ी कार्रवाई
बलरामपुर। डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से योजनाओं की रिपोर्ट तलब की है। योजनाओं की रिपोर्ट देने में हीलाहवाली करने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम राकेश कुमार मिश्र ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी वेद प्रकाश चौधरी को निर्देश दिया है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तीन दिन के अंदर हरहाल में उपलब्ध कराएं। शासन स्तर से संचालित योजनाओं में श्रमिकों को लाभ दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। डीएम ने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, एमडीएम, शिशु हित लाभ, मातृत्व लाभ, बालिका हित लाभ, मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता, दुर्घटना सहायता, गंभीर बीमारी सहायता, अक्षमता पेंशन योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, सौर ऊर्जा योजना, पेंशन योजना व कौशल विकास तकनीकी योजना आदि के बारे में श्रमिकों से जुड़े तथ्यों की रिपोर्ट डीएम ने उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले जिले के सभी श्रमिकों को डीएम ने पंजीकरण कराने की अपील की है, जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जा सके।