{"_id":"681e232592ad0a2968044f83","slug":"200-tharu-women-got-training-in-sewing-and-electrician-balrampur-news-c-99-1-slko1019-125816-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 200 थारू महिलाओं को सिलाई और इलेक्ट्रीशियन का मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 200 थारू महिलाओं को सिलाई और इलेक्ट्रीशियन का मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
-बलरामपुर के इमिलिया कोडर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थारू महिलाएं।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। थारू महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए थारू संग्रहालय इमिलिया कोडर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र की करीब 200 महिलाओं के साथ युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर यह लोग अब स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।
प्रशिक्षण का शुभारंभ दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने किया। संगठन सचिव ने कहा कि थारू जनजाति भारतीय संस्कृति को संजोने में अहम भूमिका निभा रही हैं। थारू क्षेत्र में रोजगार की बहुत बड़ी समस्या है। युवक-युवतियां बाहर जाकर काम करने में परेशानी होती है। प्रशिक्षण प्राप्त करके वह स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे। महिलाएं इससे न केवल स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी बल्कि परिवार को भी सहारा दे सकेंगी। राम कृष्ण तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में सिलाई कढ़ाई के लिए आठ केंद्र तथा इलेक्ट्रीशियन के लिए एक केंद्र बनाया गया है। इसमें 56 गांवों की महिलाओं एवं युवाओं ने प्रतिभाग किया। संग्रहालय अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार महिलाओं एवं युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर बसंत पांडेय, राम सुंदर थारू व हरिराम थारू आदि मौजूद रहे।