{"_id":"6a49403eedb8e2c35803030a","slug":"200-houses-have-lost-electricity-for-the-last-15-days-balrampur-news-c-99-1-brp1010-151065-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 200 घरों की बिजली 15 दिन से गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 200 घरों की बिजली 15 दिन से गुल
Sat, 04 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के महराजगंज में लगा खराब ट्रांसफार्मर ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में बिजली व्यवस्था पटरी पर लौटने का नाम नहीं ले रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उपभोक्ता लंबे बिजली कटौती, फुंके ट्रांसफार्मर, जर्जर लाइनों और लगातार ट्रिपिंग से परेशान हैं। शनिवार को नगर के पूरब टोला में सुबह पांच बजे से दोपहर करीब एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। वहीं महराजगंज तराई, पेहर और उतरौला क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।
नगर के मोहल्ला पूरब टोला में करीब साढ़े आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इनवर्टर जवाब दे गए और घरों में लगे बिजली उपकरण बंद पड़े रहे। उमस और गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। लोगों ने बिजली विभाग से कटौती का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उधर, तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्राम पंचायत पठानाजोत में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से फुंका पड़ा है। इससे करीब 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण इंद्रजीत वर्मा, गुरु प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक मलिक, नईम, राजू खान, शकील, मुजीब, राहुल और प्रेम का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पेहर गांव में दो वर्ष पहले बदले गए बिजली के तार अब जगह-जगह जर्जर होकर टूट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेहर माता मंदिर से गांव तक कई स्थानों पर तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी बार-बार बाधित रहती है। ग्रामीणों ने विभाग से जर्जर लाइन बदलने की मांग की है।
उतरौला विद्युत उपखंड के मिश्रौलिया फीडर से जुड़े बभनी बुजुर्ग, अर्जुन देवरिया, तिलखी बढ़या, नगरिया समेत दर्जनों गांवों में भी उपभोक्ता अनियमित बिजली आपूर्ति और लगातार ट्रिपिंग से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइनें खेतों के ऊपर झूल रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है और खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार, फुंके ट्रांसफार्मर बदलने, जर्जर तारों को बदलवाने और रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। वहीं एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराई जा रही है।