{"_id":"64beb20cdcd46e275c052ac8","slug":"200-girl-students-studying-free-till-class-12th-while-staying-in-hostel-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1342-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाॅस्टल में रहकर 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई कर रहीं 200 छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाॅस्टल में रहकर 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई कर रहीं 200 छात्राएं
Mon, 24 Jul 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के केजीबीवी तुलसीपुर में पढ़ाई करती छात्राएं।
बलरामपुर। आठवीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ने वालीं बेटियों के लिए दो केजीबीवी में संचालित हॉस्टल वरदान साबित हो रहे हैं। जूनियर हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद 200 छात्राएं यहां रहकर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर रहीं हैं। केजीबीवी बरगदवा सैफ व तुलसीपुर में संचालित इन हाॅस्टलों में छात्राओं के रहने, खाने-पीने व शिक्षण से जुड़ी सामग्रियां सहित अन्य सभी सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जाती हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित जिले के 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पहले कक्षा छह से आठवीं तक की पढ़ाई होती थी। दो साल पूर्व शासन ने सभी स्कूलों को 12वीं तक उच्चीकृत कर दिया। इसके तहत केजीबीवी स्कूलों से तीन किलोमीटर की परिधि में इंटर कॉलेज संचालित होने पर चार केजीबीवी स्कूलों के परिसर में 100-100 छात्राओं की क्षमता वाले हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में केजीबीवी तुलसीपुर व बरगदवा सैफ में हाॅस्टल का निर्माण पूरा होने के बाद संचालन शुरू हो गया है। जबकि केजीबीवी बलरामपुर नगर व शिवपुरा में हाॅस्टल के निमार्ण की प्रक्रिया चल रही है।
कक्षाएं व हॉस्टल का कराया जा रहा निर्माण
बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक मोहित देव त्रिपाठी ने बताया कि जिले के चार केजीबीवी बलरामपुर देहात, पचपेड़वा जंगल, गैसडी व गैडास बुजुर्ग से तीन किलोमीटर की परिधि में कोई इंटर कालेज संचालित नहीं है। ऐसे में इन चारों केजीबीवी में 12वीं तक की पढ़ाई के लिए शिक्षण भवन व छात्राओं के लिए हॉस्टल दोनों का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि शेष तीन केजीबीवी श्रीदत्तगंज, उतरौला व रेहरा बाजार के लिए अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
छात्राओं को 12वीं तक शिक्षा दिलाना है उद्देश्य
केजीबीवी में पढ़ने वालीं छात्राओं को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दिलाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले चरण में जिले के दो केजीबीवी में हाॅस्टल का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसमें 200 छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रहीं हैं।
- कल्पना देवी, बीएसए