{"_id":"61f82b754f42f3517935954c","slug":"20-found-corona-positive-including-one-health-worker-balrampur-news-lko615848511","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 20 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 20 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पाजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 24 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया हैं। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 174 है।
सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में जहां मात्र दस कोरोना संक्रमित केस पाए गए थे वहीं सोमवार को इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला मेमोरियल चिकित्सालय के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित 20 लोग पाजिटिव मिले हैं।
संक्रमित पाए गए लोगों में बलरामपुर नगर में तीन व बलरामपुर ग्रामीण के मझारी गांव में दो तथा मोहल्ला अलीजानपुरवा, भगवतीगंज, पचपेड़वा के पुरानी बाजार, रमनगरा, भैसहवा, शिवपुरा, उतरौला, चितरपारा, सुभाषनगर, तुलसीपुर, विसाई रेहरा बाजार, मझारी, ओहालीपुर व ठाकुरपुर गैसड़ी के एक-एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
संक्रमित पाए गए लोगों की हालत गंभीर न होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।