फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2,525 teachers and employees will not get salary in February

Balrampur News: 2,525 शिक्षकों व कर्मचारियों को फरवरी में नहीं मिलेगा वेतन

Wed, 11 Jan 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
2,525 teachers and employees will not get salary in February
बलरामपुर। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के लिए फॉर्म जमा न करने वाले शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की परेशानी बढ़ने वाली है। एनपीएस फॉर्म नहीं जमा करने वाले 2,525 लोगों का वेतन भुगतान रोक दिया जाएगा। ऐसे में इन्हें फरवरी में वेतन नहीं मिलेगा। परेशानी से बचने के लिए शिक्षक व कर्मचारी 25 जनवरी तक वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में अपना एनपीएस फॉर्म जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक व कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई है। जिसमें लोगों को नए नियम के अनुसार पेंशन मिलनी है। इस श्रेणी में परिषदीय स्कूल व वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों में तैनात 4,375 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से अब तक सिर्फ 1,850 लोगों ने ही न्यू पेंशन स्कीम के लिए एनपीएस फॉर्म जमा किया है। शेष 2,525 लोग एनपीएस फॉर्म जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस लापरवाही के कारण फरवरी से इनका वेतन रोकने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक प्रयागराज रवींद्र नायक ने वित्त एवं लेखाधिकारियों को पत्र जारी कर एनपीएस फॉर्म जमा न करने वालों को वेतन भुगतान नहीं करने का आदेश दिया है। ऐसे में फरवरी में वेतन नहीं दिया जाएगा।

वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग से वेतन ले रहे 4,375 के सापेक्ष 1,850 लोगों ने ही एनपीएस फॉर्म भरा है। 2,525 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अब तक अपना फॉर्म कार्यालय में जमा नहीं किया है। वित्त नियंत्रक प्रयागराज से मिले निर्देशानुसार एनपीएस फॉर्म जमा नहीं करने वालों को जनवरी से वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed