{"_id":"5d71435e8ebc3e93d10082e9","slug":"2-33-lakh-children-will-get-sweaters-balrampur-news-lko480050171","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.33 लाख बच्चों को मिलेंगे स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.33 लाख बच्चों को मिलेंगे स्वेटर
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में चार करोड़, 67 लाख, चार हजार 400 रुपये से नौनिहालों के स्वेटर खरीदे जाएंगे। परिषदीय स्कूलों के दो लाख, 33 हजार, 522 नौनिहालों को स्वेटर उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है।
सर्दी शुरू होने से पहले जिले के 2221 स्कूलों में स्वेटर वितरित कराए जाएंगे। धनराशि पाने के लिए बेसिक शिक्षा महकमा ने शासन को सितंबर में ही रिपोर्ट भेजी है। चालू शिक्षा सत्र के नौनिहालों को जिलास्तरीय समिति की निगरानी में स्वेटर वितरित कराए जाएंगे।
गौरतलब हो कि शिक्षा सत्र 2019-20 में जिले के 1575 प्राथमिक व 646 उच्च प्राथमिक स्कूलों में सर्दी शुरू होने से पहले छात्रों को स्वेटर वितरित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसी निरंकार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ ने 2,33,522 छात्रों का ब्योरा स्वेटर वितरण के लिए उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
प्रत्येक छात्र को 200 रुपये की दर से स्वेटर खरीदकर बांटा जाएगा। स्वेटर खरीद व वितरण का ब्योरा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वेब पोर्टल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलास्तरीय समिति के माध्यम से स्वेटर खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिला स्तरीय समिति स्वेटर वितरण की निगरानी भी करेगी। सर्दी शुरू होने से पहले ही सभी छात्रों को स्वेटर वितरित कराने की तैयारी की जा रही है। स्वेटर का कलर शासन स्तर से निर्धारित किया जाएगा। अभिभावकों व शिक्षकों का कहना है कि सर्दी शुरू होने से पहले छात्रों को स्वेटर वितरित कराने का शासन का निर्णय सराहनीय है। जाड़े में बच्चों को ठंड से बचाया जा सकेगा।
बीएसए हरिहर प्रसाद भारती ने बताया कि जिले के सभी 2221 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को स्वेटर उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर रिपोर्ट भेजी गई है। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ ने 2,33,522 छात्रों की संख्या उपलब्ध कराई है।
केंद्र व प्रदेश सरकार के वेब पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की संख्या का ब्योरा स्वेटर वितरण कराने के लिए अपलोड करा दिया है। स्वेटर वितरण के संबंध में सभी निर्णय जिलास्तरीय समिति करेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीएम के निर्देश पर सभी छात्रों को स्वेटर वितरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।