फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   196 newly appointed teachers hope to get salary

196 नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन पाने की आस

Thu, 20 May 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
196 newly appointed teachers hope to get salary
बलरामपुर। नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर लड़ाई लड़ने वाले प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रयास अब सार्थक होने वाला है। जिले के 196 नवनियुक्त शिक्षकों में वेतन पाने की आस जगी है। सात महीनों से वेतन पाने का इंतजार करने वाले शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शपथ पत्र पर वेतन भुगतान के बाद में जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्यों को छिपाने वाले शिक्षकों के खिलाफ शासन स्तर से विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक ने गुरुवार को बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती वाले नवनियुक्त शिक्षकों को कोरोना काल में शपथ पत्र पर वेतन भुगतान कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग की मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने शपथ पत्र पर वेतन भुगतान कराने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। शासन ने माना है कि कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड व विश्वविद्यालय बंद होने से नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विभाग ने शिक्षकों की समस्या का निदान कराने के लिए उनसे शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। जिले में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत दो चरणों में 352 शिक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रथम चरण में नियुक्त 81 की तुलना में 77 और दूसरे चरण में 271 की तुलना में 98 शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश हो चुका है।
पहले चरण के 70 व दूसरे चरण के 86 शिक्षकों को ही वेतन मिल सका। बाकी बचे 196 शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है। नवनियुक्त शिक्षकों को शीघ्र वेतन पाने की आस जगी है। शासन के इस निर्णय पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है और बीएसए से शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की है।

69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में तैनात किए गए नवनियुक्त नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन पाने के लिए शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ प्रस्तुत स्नातक, बीएड व प्रशिक्षण संबंधी शैक्षिक दस्तावेज फर्जी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed